डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को निमंत्रण देते लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर
- फोटो : अमर उजाला
यूपी टी-20 लीग के उद्घाटन समारोह में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के शामिल होने की संभावना है। लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने सोमवार को दोनों से मुलाकात कर उन्हें समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। यूपी टी-20 का आयोजन 14 अगस्त से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। सभी छह टीमें 12 अगस्त को लखनऊ में एकत्र होंगी। समारोह में बॉलीवुड गायिका जैस्मीन सैंडलस और मशहूर गायक शंकर महादेवन अपनी प्रस्तुति देंगे। पहला मुकाबला गत चैंपियन काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के बीच खेला जाएगा।