डॉ. दिवाकर को मानद उपाधि से किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रहे शहर के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दिवाकर चक्रवर्ती प्रजापति को सीडरब्रुक यूनिवर्सिटी, अमेरिका की ओर से मानद उपाधि से सम्मानित किया है। वह लंबे समय से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के माध्यम से बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं।