फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पूर्व उपराज्यपाल की बहन को दो घंटे तक घूम-घूम कर नोंचता रहा कुत्ता, परिजन बचाने के लिए चीखते रहे

Wed, 19 Mar 2025 11:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पूर्व उपराज्यपाल की बहन को दो घंटे तक घूम-घूम कर कुत्ता नोंचता रहा। कुत्ते से वृद्धा को बचाने के लिए पोता और बहू चीखते रहे। घटना में महिला की जान चली गई।
विज्ञापन
इसी घर में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासनगर में जिस वृद्धा मोहिनी त्रिवेदी को उनके पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने नोच-नोचकर मार डाला, वह पुडुचेरी के पूर्व उपराज्यपाल त्रिभुवन प्रसाद की बहन थीं। होली की शाम करीब पांच बजे आक्रामक हुए कुत्ते ने दो घंटे तक आंगन में घूम-घूमकर उनके जिस्म को नोच डाला था। इस दौरान कूल्हे के ऑपरेशन की वजह से चलने में असमर्थ बहू किरण और मैकेनिकल इंजीनियर पोत धीर उन्हें बचाने के लिए चिल्लाते रहा लेकिन कुत्ता नहीं रुका। करीब दो घंटे बाद पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम ने कुत्ते को काबू किया। पुलिस के मुताबिक 28 फरवरी को कुत्ते को टहलाने के दौरान गिरने से किरण के कूल्हे में फ्रैक्चर हो गया था। वहीं, धीर ने बताया कि कुत्ता लगातार भौंक रहा था। परेशान होकर दादी मोहिनी ने उसके सिर पर डंडा मार दिया। इसके बाद वह आक्रामक हाे गया और हमला कर दिया। गुरुदेव चौकी इंचार्ज सुशील सिंह ने बताया कि कुत्ते के आक्रामक होने की वजह से परिवार के लोग भी उसे रोकने में अक्षम थे। नगर निगम की टीम को फोन किया लेकिन छुट्टी की वजह से किसी ने कोई नहीं आया। डीएम कैंप कार्यालय में फोन कर घटना की जानकारी दी। तब करीब एक घंटे में टीम पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें