फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Suicide: बीमारी से परेशान डॉक्टर ने जान दी, लंबे समय से थी टीबी

Sat, 05 Nov 2022 06:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में बीमारी की वजह से तनाव में चल रहे डॉ. विवेक कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
डॉ. विवेक कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गुजैनी जी ब्लॉक निवासी डॉ. विवेक कुमार (37) ने शुक्रवार दोपहर बाद फंदे से लटकर जान दे दी। उन्हें लंबे समय से टीबी थी। परिवार वालों के मुताबिक बीमारी की वजह से वे तनाव में चल रहे थे। डॉ. विवेक कुमार प्राकृतिक चिकित्सक (बीएमवाईएस) थे। पत्नी सीमा व दो बच्चों वैष्णवी और आर्यन के साथ गुजैनी में रहते थे।

विज्ञापन


पिता रामऔतार ने बताया कि विवेक पिछले सात साल से क्लीनिक चला रहे थे। उन्हें सीने में टीबी की शिकायत थी। दोपहर को पत्नी सीमा बच्चों को स्कूल लेने गई थी। कुछ देर बाद जब घर पहुंची तो विवेक का शव फंदे से लटका मिला। अकबरपुर से शहर पहुंची मां मुन्नी देवी और परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें