कानपुर के जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने चुनाव संबंधी बैठकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि ऑब्जर्वर कक्ष मे फैक्स, वाईफाई ,टीवी आदि की समुचित व्यवस्था उपलब्ध हो। प्रेक्षक अधिकारी फ्लाइंग स्काट ,स्टैटिक टीम,ए इ ओ के साथ मीटिंग करेंगे ।हर टीम प्रोफार्मा तैयार रखें ।
आरओ , लाइजन ऑफिसर के नंबर मोबाइल में फीड करा लें। फॉर्म 12 के साथ कर्मचारियो के पोस्टल, बैलेट भेजने की व्यवस्था करें । 10 विधानसभावार कंप्यूटर ऑपरेटर भी तैनात करें। बसों की संख्या कम है इसे बढ़ायें । गाड़ियां सुगम रजिस्टर पर जरूर लिखें ताकि खर्च जोड़ना संभव हो सके । नोडल अधिकारी ,सहायक नोडल अधिकारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश दे दिये जायें। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा चुनाव आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं कोई भी पत्राचार जिला अधिकारी के माध्यम से ही होगा सीधे पत्राचार करने वाले अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वीप, ट्रेनिंग, बैलेट, एआईजी स्टाम्प ,ई वी एम आदि सभी नोडल अधिकारी अपना कार्य कैलेंडर के हिसाब से जल्द पूर्ण करें । नौ फरवरी को सभी आर०ओ० बूथवार मशीन तैयार करवाएंगे, (10 विधानसभा वार)। ईवीएम गोदाम से मंडी समिति के स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। नौ से 17 फरवरी तक पीएसी की निगरानी में ईवीएम मशीन रहेंगी। ट्रेनिंग में लगी ईवीएम मशीन वापस मंगवाई जाए। खराब ईवीएम के लिए पालिटेक्निक के इंजीनियर आरओ व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ रहेंगे । ग्रामीण क्षेत्रों में मशीन खराब होने की स्थिति मे इंजीनियर की तैनाती सुनिश्चित करे। एमएलसी मतदान हेतु प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर व बैटरी आदि व्यवस्था रखें । वेबकास्टिंग वाले दस प्रतिशत बूथ पर सहज सुविधा के माध्यम से तैयारी सुनिश्चित की जाए। रिकॉर्डिंग के लिए कैमरामैन को 16 जीबी का मेमोरी कार्ड प्रदान करें। महिला- पुरुषों की अलग लाइन के साथ 10 विधानसभा में दो कमरे प्रति बूथ के साथ कर्मचारियों की वोटिंग के लिए 20 कमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। टेन्ट, फर्नीचर ,साफ सफाई पूर्ण हों ।मैदान की लेबलिंग जेसीबी से कराने हेतु नगर निगम व आवास विकास के अधिकारियों को निर्देशित किया।रूट चार्ट ,कंप्यूटर प्रिंटर, फैक्स आदि ,कंट्रोल रूम में लगवाएं । पोलिंग बूथ के फ्लेक्सी बोर्ड, बैनर तैयार करवाये, जिसमें मतदाता की सुविधा हेतु वांछित सूचना भी अंकित की जाए। डिजिटल मैप ,स्ट्रांगरूम व बूथों की व्यवस्था सुनिश्चित हो।इस अवसर पर ए डी एम सिटी श्री के पी सिंह,ए डी एम आपूर्ति सुश्री चित्रलेखा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।