फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए कानपुर मंडल की टीम चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदेशस्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता 12 से 15 अक्तूबर तक प्रयागराज स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इसमें कानपुर मंडल की टीम भी हिस्सा लेगी। कानपुर मंडल की टीम का चयन शुक्रवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में ट्रायल्स के आधार पर किया गया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन विशेषज्ञों ने किया। टीम में अभिषेक चौहान, हितेश रोचलानी, सात्विक वर्मा, सजल पटेल, हर्षित यादव, कार्तिक गुप्ता, सुयश गुप्ता, जतिन अरोड़ा, अनुज कुमार गौतम, रोहन, अनुराग गुप्ता, यश प्रताप सिंह को शामिल किया गया है। टीम के मैनेजर अभिषेक चौहान होंगे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें