जाजमऊ के अंबेडकरनगर नई बस्ती निवासी समा परवीन ने पुलिस को बताया कि बीती 22 नवंबर की रात इलाके के चांद बिरयानी वाले का बेटा तेजी से बाइक लेकर निकला। बेटे जानू ने उसे बाइक धीमे चलाने को कहा तो आरोपी ने बेटे से गालीगलौज की। इलाके के लोगों ने मामला शांत कराया। दूसरे दिन 23 नवंबर की दोपहर आरोपी ने अपने साथी रज्जा, आमिर गैस और सलमान के साथ मिलकर घर पर हमला कर दिया। पेंचकस से हमला कर जानू को घायल कर दिया। थाना प्रभारी प्रशांत मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।