फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीएसजेएम विश्वविद्यालय में सिख गुरु इतिहास एवं शहादत डिप्लोमा शुरू

Tue, 13 Oct 2026 09:50 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसजेएमयू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में गुरु तेग बहादुर रिसर्च चेयर के अंतर्गत सिख गुरु इतिहास एवं शहादत डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। इसकी ऑनलाइन कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सिख गुरुओं के जीवन, दर्शन, शिक्षाओं और बलिदान की परंपरा का व्यवस्थित अध्ययन कराया जाएगा। पाठ्यक्रम में विशेष रूप से नौवें सिख गुरु श्रीगुरु तेग बहादुर के जीवन और सर्वोच्च बलिदान को समझने का अवसर मिलेगा। पाठ्यक्रम के शिक्षक के रूप में प्रो. अमन सिंह ने कार्यभार संभाला है। गुरु तेग बहादुर रिसर्च चेयर के निदेशक जेएस अरोड़ा और जसवीन कौर भी इसके विकास में योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी ज्ञान देने के साथ सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करना भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें