कानपुर में डीजीजीआई लखनऊ की अलग-अलग टीमों ने मधु पान मसाला के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दो फैक्टरी पर छापा मारा। इसके साथ ही सुतर खाना स्थित सुपाड़ी और ट्रांसपोर्ट कारोबारी के दो प्रतिष्ठानों पर कारवाई की गई है। सुपाड़ी और ट्रांसपोर्ट कारोबारी के प्रतिष्ठान पर सुबह टीम पहुंची थी। टीमों ने पहुंचने के साथ ही दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया। माना जा रहा है दोनों कारोबारी पान मसाला कारोबार एक दूसरे से जुड़े हैं और लंबे समय से कारोबार कर रहे थे।