डेंगू का संक्रमण पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार 12 नए मरीज मिले हैं। यह मरीज सिविल लाइंस, कर्नलगंज, ब्रह्मनगर, रतनलाल नगर, कल्याणपुर और बिठूर जैसे प्रमुख इलाकों में हैं। नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव और जन-जागरूकता अभियान तेज कर दिए हैं।