कानपुर में डेंगू का संक्रमण लगातार पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में 12 रोगी और मिले हैं। इन मामलों की पुष्टि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, यूएचएम अस्पताल और कई निजी लैब में की गई जांच के दौरान हुई है। यह राेगी किदवईनगर, ट्रांसपोर्टनगर, गुजैनी कॉलोनी, स्वरूपनगर, नौबस्ता और बिल्हौर के हैं। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने घरों के आसपास पानी जमा न होने और पूरी बांह के कपड़े पकनने की सलाह दी है।