शहर में डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। बृहस्पतिवार को जारी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 19 रोगी डेंगू के मिले हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की लैब में भी आए रिजल्ट में 11 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। हालांकि ये मामले आसपास के जिलों के हैं। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि सभी पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट के आधार पर उनके इलाज की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।