फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डेंगू का संक्रमण लगातार पैर पसार रहा, 10 नए रोगी मिले

Mon, 09 Nov 2026 12:56 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी 10 नए डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई। ये मरीज खाड़ेपुर, अशोकनगर, कौशलपुरी, श्यामनगर, गांधीग्राम, काकादेव, सीसामऊ उत्तरी, कृष्णानगर, चौबेपुर और कल्याणपुर क्षेत्र में मिले हैं। डेंगू के ज्यादातर मामले कल्याणपुर से आ रहे हैं जहां आसपास के क्षेत्र हब बनते जा रहे हैं। वहीं, शनिवार को सरसौल में डेंगू से बच्ची की मौत होने के बावजूद रविवार को यहां स्वास्थ्य विभाग ने कोई कैंप नहीं लगाया। प्रभावित क्षेत्रों और गांवों में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई और लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को कैंप लगा था। लोगों में जागरूकता की कमी है। इसके चलते वे झोलाछाप से इलाज कराते रहते हैं और स्थिति चिंताजनक हो जाती है। हम कैंप लगाकर जागरूक कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें