फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: छठ महापर्व से पहले 50 घाटों को संवारने की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Tue, 27 Oct 2026 10:19 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डीएम को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह गहमरी ने मंगलवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से मुलाकात की। उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर छठ महापर्व से पहले शहर के करीब 50 घाटों को व्यवस्थित कराने की मांग की। कहा कि नहर घाटों, कृत्रिम तालाबों व अन्य पूजा स्थलों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाएं क्योंकि महापर्व में अब सिर्फ 17 दिन ही शेष हैं। सीटीआई नहर, साकेत नगर नहर, रतनपुर, दबौली, बर्रा, नौरैया खेड़ा, सरसैया घाट, नमक फैक्ट्री, बड़ा व छोटा सेंटर पार्क का कृत्रिम तालाब, कमला नगर पार्क और प्रीतम तालाब सहित शहर के अन्य छठ पूजा स्थलों की सफाई कराने की मांग उठाई। साथ ही, छठ महापर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग भी उठाई। इस दौरान प्रभात पाल, बिल्लू सिंह, अरविंद सिंह, छोटेलाल, अभिमन्यु यादव, अमित यादव, अजय श्यामू सिंह आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें