राजा नर्सिंग होम में बंद हुआ ताला
- फोटो : अमर उजाला
बिठूर स्थित राजा नर्सिंग होम में नवजात बच्ची की जलकर मौत होने के मामले में कांग्रेस पदाधिकारियों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मांग कि बच्ची के परिवार को 50 लाख मुआवजा दिया जाए और अस्पताल के मालिक और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। कहा कि निजी हॉस्पिटल की वर्तमान स्थिति की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। इस माैके पर हरप्रकाश अग्निहोत्री, निजामुद्दीन खां, प्रतिभा अटल, इकबाल अहमद, रितेश यादव, सैमुअल लकी सिंह, रमाकांत मिश्रा, श्याम देव सिंह, इखलाक अहमद, पदम मोहन मिश्रा आदि माैजूद रहे।