फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सरैनी पुल से युवक ने यमुना में लगाई छलांग, गोताखोरों ने नदी में शुरू की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। जालौन व कानपुर देहात जिले की सीमा क्षेत्र में यमुना के सरैनी पुल से मंगलवार को एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई पर रात तक उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन



जालौन जिले के सिरसा कलार थाना क्षेत्र सरैनी गांव निवासी मान सिंह का बेटा धीरू (20) मंगलवार की दोपहर किसी वाहन से खोजा रामपुर स्थित यमुना नदी के सरैनी पुल पर पहुंचा। यहां कुछ देर तक इधर-उधर टहलता रहा।

इस दौरान उसने किसी से फोन पर बात की। इसके बाद बात करते-करते नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर बेहमई चौकी प्रभारी भावेश चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की जानकारी धीरु के परिजनों को दी है। रात तक धीरु का पता नहीं चला। सूचना पर सरैनी गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि धीरु के पिता मान सिंह गुजरात की एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं।


धीरु गांव में दादी के साथ रहकर खेतीबाड़ी करता था। बेहमई चौकी प्रभारी भावेश चतुर्वेदी ने बताया कि घटना जनपद जालौन सीमा की है। जालौन पुलिस गोताखोरों की मदद से यमुना में युवक की तलाश कर रही है। कानपुर देहात के खोजा रामपुर घाट से लेकर जालौन के सिमरा व दहेलखंड घाट तक तलाश जारी है। हालांकि देर रात तक युवक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें