फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : युवक ने रिंद नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। रायपुर से गुजरी रिंद नदी में शनिवार को एक युवक ने छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने युवक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि रविवार को फिर नदी में गोताखोरों की मदद से युवक की खोजबीन कराई जाएगी।
विज्ञापन

कानपुर नगर के शिवराजपुर के शिवरामऊ निवासी कमलेश दिवाकर का बेटा विशाल (24) रायपुर में अपने मामा पप्पू दिवाकर के घर में रहता है। पप्पू ने बताया कि विशाल व्यक्तिगत कारणों से तनाव में रहता था। कानपुर नगर के एक चिकित्सक से उसका इलाज भी चल रहा है।
दोपहर में विशाल चुपचाप घर से निकल गया और रायपुर हाईवे पर बने पुल से रिंद नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर परिजन व रनियां चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

परिवार के कुछ लोगों और ग्रामीणों ने नदी में कूदकर घंटों तक विशाल को खोजा, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ नहीं चला। रनियां चौकी प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि रविवार को ग्रामीणों व गोतोखोरों की मदद से विशाल की खोजबीन कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें