प्रांशू सचान का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा। आंगन में तिरपाल डालते समय छत से गिरकर गजनेर निवासी युवक की मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
कस्बे के स्टेशनरी व्यवसायी भानु सचान के एकलौते पुत्र प्रांशू सचान (30) मंगलवार की देर रात बारिश होने पर आंगन में तिरपाल डालने के लिए छत पर गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे पड़ी टीन शेड पर गिर गए।
टीनशेड में लगी लोहे की कीलों से सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं। जानकारी पर मां राम देई ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग पहुंचे और उसको टीनशेड से नीचे उतारा। इससे पहले उसकी मौत हो गई। राम देई ने बताया कि प्रांशू के एक बेटा कृष्णा है।
बहू कीर्ति मायके में थी। दोपहर में परिजनों ने मूसानगर में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आठ वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी। थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई है।