फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur dehat : झींझक में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। कस्बा के रेलवे फाटक के पास मालभाड़ा की अप लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

भोगनीपुर के देवीपुरवा निवासी सुमित (19) पिछले कई महीनों से मंगलपुर के लगरथा गांव में बहनोई विमल के घर में रहता था। वह यहां पर मजदूरी करता था। सोमवार की रात सुमित किसी काम से घर से निकला था।
झींझक रेलवे फाटक के पास से ही मालभाड़ा लाइन पार करते समय अप लाइन से निकल रही मालगाड़ी की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह उधर से गुजर रहे लोगों की नजर शव पर पड़ी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से नंबर निकालकर परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। इसके बाद घटना स्थल पर पहुंचे संदीप ने मृतक की पहचान भाई सुमित के रूप में की।
परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी एसके मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें