फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : पड़ोसी से अवैध संबंध रखने पर पत्नी की हत्या, थाने पहुंचे पति ने कहा- साहब! मैंने उसे मार दिया

Tue, 30 May 2023 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि खुशबू के पिता रूप लाल की तहरीर पर मुलायम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पति को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में पत्नी के अवैध संबंध से परेशान होकर पति ने रविवार की रात उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पति ने सोमवार की दोपहर थाने पहुंचकर खुद इसकी जानकारी दी। इस पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन

सिकंदरपुर गांव के मजरा कंडवर निवासी मुलायम संखवार ने पुलिस को बताया कि वह सिकंदरा के रसधान में एक ढाबे पर काम करता है। उसकी शादी 18 जून 2017 को कन्नौज के रत्तापुरवा तिर्वा गांव निवासी रूपलाल की बेटी खुशबू (24) के साथ हुई थी। दोनों के चार साल का बेटा सत्या है।
शादी के कुछ समय बाद ही खुशबू के पड़ोसी विवेक से प्रेम संबंध हो गए। इस पर उसने कई बार समझाया, लेकिन वह बार-बार विवेक के साथ भाग जाती थी। इसी साल 30 मार्च को भी खुशबू विवेक के साथ चली गई थी। 24 मई को फफूंद के तर्रही गांव से पुलिस ने उसे प्रेमी के साथ खोज लिया था।

विज्ञापन

जहां खुशबू ने विवेक से रिश्ते खत्म करने की बात कही थी, तो वह पत्नी को लेकर घर आ गया था। इसके बाद रविवार को मां रामश्री, बहन सारिका, बेटा सत्या व पिता विवाह समारोह में चले गए। देर रात एक बजे खुशबू किसी से फोन पर बात कर रही थी, पूछने पर वह झगड़ा करने लगी।

इसी दौरान गुस्से में उसने उसका गला दबाकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर से भागकर बेला पहुंचा। वहां से सोमवार को थाने आया। वहीं, मामले की जानकारी के बाद सीओ आशापाल सिंह, कार्यवाहक थाना प्रभारी शीलेश यादव, नायब तहसीलदार राधारमन त्रिपाठी समेत कई अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि खुशबू के पिता रूप लाल की तहरीर पर मुलायम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पति को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें