फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : यमुना में घटा पानी पर दुश्वारियां बरकरार, कैबिनेट मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
पुखरायां/मूसानगर। यमुना व सेंगुर नदी में अब पानी कम होने लगा है, लेकिन ग्रामीणों की मुसीबतें कम नहीं हो रही है। रविवार को नदी का जलस्तर 112.16 मीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के आढ़न, पथार, क्योटरा बांगर, नयापुर्वा, ट्योंगा, चपरघटा, डिलौलिया बांगर, खरका समेत करीब कई गांव बाढ़ की चपेट में है। लोगों के घरों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है।
लोग अपने घरों की छतों व ऊंचे स्थान पर पशुआें के साथ आसरा लिए है। लोगों के सामने खाने पीने की समस्या उत्पन्न हो गई। खुले में जहरीले कीड़ों का भी डर बना रहता है। वहीं बाढ़ में फसल जलमग्न हो जाने से पशुओं के चारे का संकट भी गहराने लगा है।
विज्ञापन

ग्रामीण नाव से आवागमन कर रहे है। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को राहत किट वितरण की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष बाढ़ आती है लेकिन शासन व प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री से मांगा बाढ़ से निजात का स्थायी समाधान
पुखरायां। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने रविवार को भोगनीपुर के बाढ़ प्रभावित पथार, आढ़न, क्योटरा बांगर, मुसरिया समेत कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से बात कर उनकी समस्याएं जानीं। इस पर लोगों ने बाढ़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थायी समाधान दिलाने की मांग की। उन्होंने ग्रामीणों को राहत सामग्री किट वितरित की। लोगों ने कैबिनेट मंत्री से बाढ़ की समस्या को देखते हुए स्थायी समाधान दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें