संदलपुर। मंगलपुर के कसोलर गांव के एक युवक का तमंचा लिए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वीडियो को एसपी ने संज्ञान में लेकर सीओ डेरापुर को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है।
कलोसर गांव निवासी शिवम कटियार ने एसपी सुनीति को बुधवार को बताया कि उनके गांव में आठ दिन पहले पुलिस ने जुआ खेलते कुछ लोगों को पकड़ा था। मौक से आठ बाइकें भी बरामद हुईं थी। पुलिस के कहने पर वह एक बाइक चौकी संदलपुर तक ले गया था।
इसी रंजिश में कुछ लोगों ने गाली-गलौज कर उससे व उसकी मां बिंदेश्वरी के साथ मारपीट की। शिवम ने एसपी को मारपीट के दौरान गांव के ही एक युवक का हाथ में तमंचा लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो भी दिखाया।
एसपी ने इसे संज्ञान में लेकर सीओ डेरापुर को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीओ डेरापुर रविकांत गौड़ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं। जल्द ही युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।