फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : मार्निंग वॉक के दौरान वाहन ने मारी टक्कर, वृद्ध की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
पुखरायां सीएचसी में बिलखते मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
पुखरायां। बाईपास पर कानपुर-झांसी हाईवे किनारे मार्निंगवॉक पर गए वृद्ध की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वहीं उनका साथी घायल हो गया। इलाज के लिए उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

पुखरायां कस्बे के दीनदयाल नगर निवासी अजय कुमार ने बताया कि पिता शिवदास (70) पड़ोसी बाबू सिंह के साथ रोज की तरह शनिवार की सुबह टहलने निकले थे। कानपुर-झांसी हाईवे पर बिजली घर के पास अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया।
हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉ. अनूप कुमार सचान ने पिता को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, घायल पड़ोसी बाबू सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज देव नारायण द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वृद्ध की मौत से परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें