फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: ट्रेन के पार्ट्स बनाने वाली फैक्टरी में हंगामा, वेतन वृद्धि और खाने के पैसे कटने पर भड़के मजदूर

Fri, 15 May 2026 12:09 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: रनियां की टाइटेंट और राकेश फैक्ट्री में वेतन वृद्धि व खाने की कटौती को लेकर मजदूरों ने प्रदर्शन किया। पुलिस और श्रम विभाग के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और काम फिर से शुरू हुआ।
विज्ञापन
टाइटेंट फैक्टरी में मजदूरों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में रनियां के खानचंदपुर मटियामऊ रोड स्थित टाइटेंट (ट्रेन के पार्ट्स बनाने वाली फैक्टरी) में शुक्रवार सुबह मजदूर ने वेतन वृद्धि की मांग कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। यहां अधिकारी श्रमिकों को समझाते रहे। वहीं सुबह नौ बजे के करीब राकेश फैक्टरी में पहुंचे कुछ ठेका कर्मचारियों ने खाने के लिए रुपये की कटौती किए जाने की बात कह हंगामा किया। हालांकि, आधे घंटे बाद यहां कर्मचारी मान गए। मजदूरों की हड़ताल को लेकर पुलिस प्रशासन औद्योगिक क्षेत्र में भ्रमण पर रहा। सीओ संजय गुप्ता, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पल्लवी सिंह श्रमिकों को समझाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें