फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : कानपुर-इटावा हाईवे पर खड़े ट्राला से भिड़ा ट्रक, चालक व खलासी की मौत, सह चालक घायल

विज्ञापन
कानपुर देहात में हादसे के बाद खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रक। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। कानपुर-इटावा हाईवे पर आलमपुर गांव के सामने जालंधर से आलू लादकर पश्चिम बंगाल जा रहा ट्रक सड़क पर खड़े ट्राला में पीछे से टकरा गया। इससे ट्रक के चालक व खलासी की मौत हो गई। सह चालक घायल हो गया। शुक्रवार सुबह हुए हादसे के बाद पुलिस ने ट्राला को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कानपुर-इटावा हाईवे पर शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे आलमपुर गांव के सामने जालंधर से आलू लादकर पश्चिम बंगाल जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े ट्राला में टकरा गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रक के केबिन में फंसे चालक, सह चालक व खलासी को बाहर निकालने का प्रयास किया। असफल होने पर लोगों ने पुलिस को हादसे की खबर दी।
इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से तीन लोगों को बाहर निकाला और सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर ने ट्रक चालक मेवात हरियाणा के नगीना निवासी वसीम अकरम (30) को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

खलासी मेवात के थाना निहारे के नई गांव निवासी मोहम्मद कैफ (31) व सह चालक जीशान (22) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां कैफ की इलाज के दौरान दोपहर में मौत हो गई। सह चालक जीशान अस्पताल में भर्ती है।
थाना प्रभारी समर बहादुर यादव ने बताया कि मृतकों व घायल के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जिस ट्राला से हादसा हुआ है उसे कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें