सरवनखेड़ा। गजनेर के मान सिंह का पुरवा गांव में घरेलू कलह व पति की नशेबाजी से परेशान महिला ने रविवार को खेत में बने मचान की बल्ली में फंदा डालकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच की।
मान सिंह का पुरवा गांव निवासी राकेश साहू खेतीबाड़ी करते हैं। उनकी पत्नी छोटी बिट्टी (42) रविवार की दोपहर में खेतों में फसल की रखवाली करने गई थी। वहां छोटी बिट्टी ने फसल की रखवाली के लिए बनाए गए मचान की बल्ली में साड़ी से फंदा लगा लिया।
कुछ देर बाद उधर से गुजरे लोगों ने उसे फंदे से लटका देख राकेश को सूचना दी। इसके बाद परिजन रोते-बिलखते हुए खेत पर पहुंखे। आसपास के लोगों की मदद से परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
छोटी बिट्टी के दो बेटे विकास (12) अतुल (8) व बेटी चांदनी (18) है। पामा चौकी प्रभारी गजेंद्र पाल ने बताया कि ग्रामीणों ने पति की नशेबाजी और गृहकलह के चलते छोटी बिट्टी के परेशान रहने और खुदकुशी करने की बात बताई है।