फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : राहगीरों को लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, आरोपियों से चेन, बाइक और तमंचा बरामद

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लूट के आरोपी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। गजनेर पुलिस ने लूट की वारदात करने वाले तीन बदमाशों को माल व नकदी समेत गिरफ्तार किया है। इनके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

लूट की कई वारदातों में पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। बुधवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने गजनेर के सूरजपुर निवासी अंकित सैनी उर्फ सोनू, निनाया निवासी लालजी व रामचंद्र पाल को गिरफ्तार किया।
सोनू के पास से तमंचा व कारतूस व लूटी गई चेन, फोन व 650 रुपये व बाइक बरामद हुई। वहीं, लालजी के पास से फोन, चाकू, 450 रुपये बरामद हुए। वहीं, रामचंद्र पाल के पास से तमंचा, कारतूस, चेन व लूटे गए छह सौ रुपये व पल्सर बाइक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों ने अकबरपुर, घाटमपुर के सचेंडी व नौबस्ता हाईवे पर लूट की वारदातें करने की बात कबूल की हैं। एसपी सुनीति ने बताया कि कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें