फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खेत पर फसल की रखवाली करने गया था किसान, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। डाढापुर गांव में मंगलवार को एक किसान का शव संदिग्ध हालात में आम के पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। भोर पहर खेतों पर गए किसानों ने शव देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन



डाढापुर गांव निवासी किसान छुन्नू कटियार (40) सोमवार को फसल की रखवाली करने की बात कहकर घर से खेत पर गया था। मंगलवार सुबह उसका शव खेत के किनारे लगे आम के पेड़ पर गमछे के सहारे लटका मिला।

सुबह फसल की रखवाली करने गए नैनपुर निवासी किसान शिवराम ने शव देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पत्नी संगीता देवी पति का शव देख बदहवास हो गई। बेटी खुशी देवी व बेटे साहिल का रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे दरोगा रामशंकर पाल ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने किसान के खुदकुशी करने की बात कही है, लेकिन वह वजह नहीं बता सके। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें