फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur dehat : छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने दी जान, गांव के एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। कस्बे के एक गांव निवासी किशोरी ने छेड़छाड़ से परेशान होकर घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रूरा कस्बे में एक गांव निवासी किसान शनिवार को पत्नी के साथ किसी काम से शिवली गया था। इस दौरान घर में अकेली पुत्री (15) ने बरामदे में लगे पाइप में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। देर शाम किसान पत्नी के साथ घर लौटा तो पुत्री को फंदे से लटका देखा।
चीख पुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किशोरी को नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस से पिता ने बताया कि गांव निवासी नीशू बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। बेटी के घर से निकलने पर वह उससे छेड़छाड़ करने के साथ अभद्र टिप्पणी करता था।
विज्ञापन

कई बार नीशू के घर जाकर शिकायत की पर वह सुधर नहीं रहा था। थाने में मौखिक शिकायत करने पर नीशू के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। उसी की हरकतों व छेड़छाड़ से परेशान होकर बेटी ने खुदकुशी की है।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर नीशू के खिलाफ छेड़छाड़, आत्महत्या के लिए उकसाने व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में उसके घर व संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें