फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur dehat : नाना के घर में रह रहे छात्र की करंट से जान गई

विज्ञापन
आर्यन की मौत पर बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर के सेरूवा गांव में सोमवार को कक्षा पांच के छात्र की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह अपने ननिहाल में रह रहा था। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को नर्वल के ताजपुर पाली गांव लेकर चले गए।
विज्ञापन

कानपुर नगर में नर्वल क्षेत्र के ताजपुर पाली गांव निवासी सुशील का बेटा आर्यन (13) सेरुआ गांव में नाना भोला पासवान के घर में रहता था। वह गांव के प्राइमरी स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था। परिजनों के अनुसार सोमवार को आर्यन स्कूल नहीं गया।
नाना भोला सरवनखेड़ा बाजार सब्जी खरीदने गए थे। नानी इंद्रा भी काम से कहीं गईं थीं। घर पर आर्यन अकेला था। सुबह 11 बजे के करीब टेबल फैन को मोड़ते वक्त वह करंट की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। नाना भोला बाजार से घर लौटे तो आर्यन को जमीन पर मृत पड़ा देखा।
विज्ञापन

उनकी सूचना पर आर्यन के पिता व मां पिंकी सेरुआ गांव पहुंचे और बेटे के शव से लिपट कर बिलख पड़े। इसके बाद सुशील बेटे का शव लेकर ताजपुर पाली गांव चले गए। आर्यन तीन भाइयों में बड़ा था। थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि आर्यन के परिजनों ने पुलिस को हादसे की सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें