फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : कंटेनर में मिले छह मवेशी, चालक गिरफ्तार, दो पशु तस्कर मौके से भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। थाना पुलिस ने रविवार देर शाम मदियापुर पेट्रोल पंप के पीछे से एक कंटेनर में पांच संरक्षित पशुओं समेत छह मवेशी बरामद किए।
विज्ञापन

मौके से कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, उसके दो साथी मौके से भाग गए। पुलिस ने मामले में गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
थानाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के मदियापुर पेट्रोल पंप के पीछे एक कंटेनर से कुछ लोग संरक्षित पशुओं ले जा रहे थे। इसकी सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर कंटेनर में बंद छह मवेशियों को बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनर चालक निजामीपुर ननमई थाना पोखराज जिला कौशांबी निवासी इसरार अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष ने मुताबिक आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें