कानपुर-झांसी हाईवे पर मावर गांव के समीप बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने माती के लालपुर स्थित ग्रीन वैली स्कूल की मिनी बस में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बस में सवार हाजीपुर निवासी छात्र सोमिल, रोहित और रोहन घायल हो गए। बस में कुल 40 बच्चे सवार थे। हादसे के समय कारागार मंत्री दारा सिंह झांसी की ओर जा रहे थे। उन्होंने दुर्घटनास्थल पर अपना काफिला रुकवाया। मंत्री ने घायल बच्चों को अस्पताल भिजवाने में मदद की। उन्होंने पूरे मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।