फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बैंक खाता बंद होने की बात कहकर साइबर ठग ने खाते से 63 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। साइबर ठग ने बैंक खाता बंद होने की बात कहकर खोजारामपुर गांव निवासी से कुछ जानकारी लेकर आठ बार में खाते से 62 हजार 946 रुपये पार कर दिए। ठगी का शिकार पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


खोजारामपुर गांव निवासी रविंद्र ने बताया कि उसका एक निजी बैंक में खाता है। उसके खाते में 64000 रुपये पड़े थे। शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे उसके मोबाइल पर विपिन गुप्ता नाम के एक शख्स का फोन आया।

कॉल करने वाले कहा कि कि मैं बैंक से बोल रहा हूं। आपका खाता आज बंद हो जाएगा। खाता चालू रखने के लिए जो पूछा जाए, उसका जवाब दें। खाता बंद होने के डर से उसने बैंक खाते से संबंधित सभी जानकारी दे दी।
विज्ञापन


करीब 35 मिनट 28 सेकेंड की हुई बातचीत के दौरान उसके मोबाइल फोन पर पहले 24 हजार 999 रुपये निकलने का मैसेज आया। इस बारे में पूछने पर साइबर ठग ने बताया कि ये पैसा आपके खाते को चालू रखने के लिए निकाला गया है।

इसके बाद एक भी मैसेज नहीं आया और खाते से आठ बार में 62 हजार 946 रुपये निकाल लिए गए। थानाध्यक्ष देवनारायन द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें