फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : मुआवजे की मांग को लेकर फैक्टरी के बाहर मजदूर का शव रखकर परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
रनियां में परिजनों से बात करते थाना प्रभारी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। चिटिकपुर स्थित कचरी बनाने वाली फैक्टरी में बुधवार को काम करने के दौरान करंट लगने से उन्नाव निवासी एक मजदूर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने फैक्टरी के बाहर शव रखकर मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा किया। देर रात फैक्टरी संचालक ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देकर शांत कराया।
जिला उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के तिनई गांव निवासी किसान सतीश सिंह का बेटा सुंदरम उर्फ पिंकू (20) रनियां के चिटिकपुर स्थित एक कचरी बनाने वाली फैक्टरी में रहने के साथ काम करता था।
विज्ञापन

बुधवार को सुंदरम ड्यूटी पर मशीन चला रहा था। शाम करीब पांच बजे काम के दौरान उसने जैसे ही मशीन के एंगल को छुआ तो करंट से वह झुलस गया। हैलट ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

गुरुवार को कानपुर में ही शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजन शव लेकर फैक्टरी गेट पर पहुंचे और मुआवजे की मांग कर हंगामा किया। सूचना पर थाना प्रभारी प्रमोद शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात फैक्टरी मालिक की ओर से मृतक के परिवार वालों को तीन लाख रुपये का मुआवजा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें