फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : बाल संरक्षण गृह के अधीक्षक व होमगार्ड के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। हलधरपुर निवासी महिला ने बाल संरक्षण गृह गल्ला मंडी नौबस्ता कानपुर नगर के अधीक्षक व होमगार्ड की पिटाई से पुत्र की मौत होने का आरोप लगया है। मामले में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

भोगनीपुर के हलधरपुर निवासी आतीस खान की पत्नी बकरीदन ने बताया कि उसके पुत्र ताजबाबू को पॉक्सो एक्ट के झूठे मुकदमे में पकड़ा गया था। 10 जनवरी 2019 को न्यायालय ने ताजबाबू को नाबालिग घोषित कर बाल संरक्षण गृह नौबस्ता कानपुर नगर भेजा था।
जहां केंद्र के अधीक्षक/सह अधीक्षक एसपी दीक्षित व होमगार्ड भूपेंद्र सिंह ने पुत्र को पीटा था। इससे 11 जनवरी 2019 को उसकी मौत हो गई। उसे सूचना दिए बिना शव का पोस्टमार्टम भी करा दिया गया।
विज्ञापन

जब वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंची तो अधीक्षक ने गिर जाने से ताजबाबू की मौत होने की जानकारी दी और शव गांव भेज दिया। इस पर उसने तहरीर नौबस्ता व भोगनीपुर थाने में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस अधीक्षक को भी रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी। कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। इस बाबत कोतवाल अजयपाल सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामले में दोनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें