पुखरायां (कानपुर देहात)। शीत ऋतु में कोहरे के कारण कानपुर-झांसी रेलमार्ग की तीन दैनिक ट्रेनें एक साथ रद्द होंगी। ट्रेन यात्रियों की मुसीबत बढ़ जाएगी।
शीत ऋतु में कोहरे से रेलवे प्रशासन ने झांसी-कानपुर पैंसेंजर, झांसी-कानपुर इंटरसिटी और ग्वालियर-बरौनी तीन ट्रेनों को रद्द करने का प्रस्ताव बनाया है।
गाड़ी नंबर-51813 एवं 51814 झांसी-कानपुर पैसेंजर आगामी 3 दिसंबर से 14 जनवरी तक, ट्रेन नंबर-11109 एवं 11110 झांसी-लखनऊ इंटरसिटी 5 दिसंबर से 25 दिसंबर तक और ट्रेन नंबर-11123 बरौनी-ग्वालियर 6 दिसंबर से 13 जनवरी एवं 11124 ग्वालियर-बरौनी 5 दिसंबर से 12 जनवरी तक रद्द करने का विचार किया। स्टेशन उपाधीक्षक वीके निगम ने बताया कि उक्त ट्रेन रद्द करने की सूचना कंट्रोल रूम से प्राप्त हुई है।