फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : लाउडस्पीकर हटाने का विरोध, लोगों ने थाने पर किया हंगामा

विज्ञापन
रसूलाबाद में लगे स्पीकर हटाता श्रमिक। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। धर्मगढ़ बाबा मंदिर के वार्षिकोत्सव के लिए लगाए गए लाउडस्पीकर पुलिस की ओर से हटाने के विरोध में क्षेत्रीय लोगों ने मंगलवार की रात थाने पर हंगामा किया। यहां पुलिस अधिकारियों ने शासन के नियमों का हवाला देकर लोगों को शांत कराया। वहीं, दोबारा लाउडस्पीकर नहीं लगाए जा सके।
विज्ञापन

रसूलाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्र ने मंगलवार को धर्मगढ़ बाबा सत्संग मंडल अध्यक्ष सोनू पांडेय, मुरारी लाल, गणेश शंकर सहित अन्य पदाधिकारियों को बुलवाकर सड़क किनारे लगे लाउडस्पीकर हटवाने को कहा।
इस पर आजाद चौक, सुभाष चौक सहित कस्बे के सभी मार्गों पर लगे लाउडस्पीकर हटवा दिए गए। इससे नाराज क्षेत्रीय लोगों ने विधायक पूनम संखवार को भी जानकारी दी। वहीं, रात में लोग थाने पहुंचे और हंगामा किया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद थाना प्रभारी अंजनी मिश्र ने शासन के आदेशों के चलते लाउडस्पीकर हटवाने की बात कहते हुए लोगों को शांत कराया। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें