फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : मोहम्मदपुर-औरैया रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी निजी लक्जरी बस, तीन यात्री घायल

विज्ञापन
हाईवे पर पलटी निजी बस। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के मोहम्मदपुर-औरैया रोड पर प्राइवेट लक्जरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

हादसे में घायल तीन यात्रियों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद क्रेन से बस को सीधा करा सड़क के किनारे कराया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा।
कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही प्राइवेट लक्जरी बस शुक्रवार को अकबरपुर के मोहम्मदपुर-औरैया रोड पर बारिश के दौरान बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस पर सवार 35 यात्रियों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को हादसे की खबर दी। अकबरपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकला।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर शिवाकांत शुक्ला भी टीम के साथ पहुंचे। हादसे में घायल पडिन दरवाजा औरैया निवासी पूनम पाल, औरैया के कांशीराम आवास की राखी गौतम समेत तीन लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
वहीं, सूचना पर एसडीएम भूमिका यादव व अतिरिक्त एसडीएम नीलिमा, सीएमओ डॉ. एके सिंह, सीएमएस डॉ राजेंद्र गुप्ता ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
इमरजेंसी में तैनात डॉ. श्रीप्रकाश ने बताया कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई हैं। इधर, पुलिस ने हादसे के बाद यात्रियों को दूसरी बसों से आगे भेज। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि बारिश के चलते प्राइवेट लक्जरी बस पलट गई थी। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें