फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : यमुना में बहा अमराहट पंप कैनाल का हिस्सा व दो मोटरें, खतरे के निशान से चार मीटर ऊपर नदी

विज्ञापन
यमुना नदी में बहकर जाती अमराहट कैनाल पंप की मशीन । संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/मूसानगर। जिले में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ना जारी है। शुक्रवार को नदी में पानी खतरे के निशान से सवा चार मीटर ऊपर 112.25 मीटर पर पहुंच गया। इससे मूसानगर के करीब 22 व राजपुर क्षेत्र के करीब 10 गांवों में घरों तक पानी पहुंच गया।
विज्ञापन

लोगों ने गृहस्थी छतों पर जमाने के साथ ही मवेशियों को ऊंचाई वाले स्थानों पर पहुंचाया। वहीं, पानी के तेज बहाव में अमराहट पंप कैनाल का कुछ हिस्सा और दो मोटरें बह गईं। पुलिस की टीम ने नावों से इनकी तलाश शुरू की तो करीब 40 किलोमीटर दूर देवराहट क्षेत्र में कैनाल पंप का हिस्सा व मोटरें मिलीं।
सिकंदरा के अमराहट गांव से गुजरी यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार की सुबह पानी के तेज बहाव में अमराहट पंप कैनाल का कुछ हिस्सा व दो मोटरें बह गईं। उद्घाटन के पहले ही कैनाल पंप का हिस्सा व मोटरें बहने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी। इसके बाद एसपी सुनीति और सीओ भोगनीपुर की अगुवाई में देवराहट, अमराहट व मूसानगर थाना पुलिस को इन्हें खोजने को कहा गया।
सीओ ने टीम के साथ नावों से नदी में पंप कैनाल के हिस्से व मोटरों को देवराहट के नंगला बांगर में खोज निकाला। इसे आगे बढ़ेन से रोकने के लिए रस्सी से बांधा गया है।
उधर, मूसानगर में शुक्रवार को नदी का जलस्तर 112.25 मीटर के पार हो गया। इससे तटवर्ती चपरघटा, मुसरिया, आढ़न, पथार, नगीना बांगर, कट्टापुरवा, बम्हरौली घाट, मउदन, अहरौली घाट, सिमरिया, कुंभापुर, भुंडा, भरतौली, रसूलपुर, चतुरीपुरवा, क्योटरा बांगर, नयापुरवा, सलारपुर, डिलौलिया बांगर, ट्योगा, दिबैर की मड़ैया समेत 22 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
एडीएम केशव कुमार गुप्ता व एसडीएम अजय कुमार राय ने बाढ़ क्षेत्र का जायजा लिया। वहीं, मनकी संपर्क मार्ग के बीच बनी पुलिया पर पानी आ जाने के कारण लोग नाव से आवागमन करने लगे। इससे मूसानगर से हमीरपुर जाने का रास्ता बंद हो गया।
मुसरिया गांव के चंद्रशेखर, धर्मेंद्र, रामबाबू, गोरेलाल, गुलजारी ने बताया कि उनके घरों की एक मंजिल तक पानी भर गया है। जिसके कारण वह ऊंचे स्थान पर तिरपाल लगाकर रहने को मजबूर हैं। मवेशी भी ऊंचाई पर ले जाए जा रहे हैं। नया पुरवा गांव के फूल सिंह, विजय कुमार, छोटेलाल ने बताया कि हर साल इसी तरह बाढ़ की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें