रनियां। औद्योगिक क्षेत्र रनियां स्थित साबुन फैक्टरी में शनिवार की देर रात आग लगने से पैकेजिंग मशीन, तैयार व कच्चा माल जल गया था। सोमवार को मजूदर आग से बचा साबुन छंटाई करते रहे। इधर मालिक ने नहीं पहुंचने पर अर्िग्नशमन अधिकारी नोटिस नहीं दे सके। रनियां में विद्युत वितरण कार्यालय के पास हिंदुस्तान कारपोरेशन फैक्टरी की पैकेजिंग यूनिट में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। इसमें मशीन, तैयार साबुन व कच्चा माल जल गया था। दमकल जवानों ने आग काबू की थी। फैक्टरी मालिक विशाल गुप्ता ने तीन लाख रुपये नुकसान होना बताया था। सोमवार को फैक्टरी में उत्पादन व पैकेजिंग का काम बंद रहा। हालांकि, यहां मजदूर सफाई करने के साथ बचा साबुन अलग करने का काम करते रहे। अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मालिक के नहीं आने से फैक्टरी का निरीक्षण नहीं किया जा सका। अब मंगलवार को उनके आने पर नोटिस दी जाएगी।