फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बुजुर्ग समेत चार कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में तीन बुजुर्ग समेत चार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनको होम आइसोलेट व कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिया जा रहा है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1731 हो गई है। कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि सोमवार को अकबरपुर, मैथा, रसूलाबाद में एक-एक बुजुर्ग व सरवनखेड़ा में एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों को उपचार दिया जा रहा है। संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। जिले में 1648 संक्रमित उपचार से ठीक हो चुके हैं। अभी तक कोरोना से 25 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें