संदलपुर। खेत में काम कर रहे मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद संदिग्ध हालात में मौत हो गई। एसडीएम ने लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच शुरू कराई है।
मंगलपुर थाने के संदलपुर निवासी इदरीस (42) सोमवार सुबह ओमप्रकाश के खेत में बाजरा काटने गया था। इसी दौरान अचानक तबियत बिगडने के बाद मजदूर बेहोश हो गया। आसपास काम कर रहे किसानों ने मामले की जानकारी पत्नी जम्मू बेगम को दी। परिजन मजदूर को हवासपुर सीएचसी ले गए। वहां सीएचसी प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी के बाद पत्नी जम्मू बेगम, बेटा नफीस, सरफराज, शबेआलम, बेटी हरजान का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एसडीएम रमेश चंद्र ने बताया की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। लेखपाल को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है।