फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंटों का खंभा गिरने से दबकर बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर कस्बे में छत पर खड़ा ईंटों का खंभा गिरने से उसमें दबकर आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलपुर निवासी किसान लालू यादव ने पूर्व में अपने घर की छत पर ईंटों के दो खंभे टिनशेड रखने के लिए बनवाए थे, लेकिन उन पर टिनशेड नहीं रखवाया था। घर के लोग खंभों में एक रस्सी बांधकर उसमें धुले हुए कपड़े सूखने के लिए टांग देते थे। सोमवार की सुबह लालू का आठ वर्षीय पुत्र उत्कर्ष खेलते-खेलते छत पर पहुंच गया और रस्सी में लटक कर खेलने लगा। तभी ईंटों का एक खंभा उसके ऊपर गिर गया और उत्कर्ष दब गया। आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने बच्चे को मलबे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। मौत पर मां रीना, छोटे भाई पीयूष व पिता का रो-रो कर बुरा हाल रहा। पिता लालू ने बताया कि छत पर बने खंभों में बंधीं रस्सी में उत्कर्ष लटककर खेल रहा था। तभी खंभा उसके ऊपर गिर पड़ा। उत्कर्ष निजी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। मंगलपुर थाने के एसएसआई विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें