झींझक। मंगलपुर गांव स्थित पानी की टंकी की मोटर खराब होने के कारण चार दिनों से पानी आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को पीने के पानी की दिक्कत हो रही है।
चार दिन बीतने के बाद भी मोटर ठीक न होने से पानी की आपूर्ति चालू नहीं हो सकी है। इससे लोग परेशान हैं। गांव के अनुज, कल्लू, वरुण, गौरव का कहना है कि भीषण गर्मी में चार दिनों से पानी न आने के कारण दिक्कत हो रही है। शिकायत पर भी कोई जिम्मेदार ध्यान नही दे रहा है। सबसे अधिक समस्या मवेशियों को पानी पिलाने को लेकर है। मंगलपुर के पंचायत सचिव अनुराग त्रिवेदी ने बताया कि टंकी की मोटर फुंक गई थी। उसे मरम्मत के लिए भेजा गया है। जल्द ही मोटर लगवाकर पानी की आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।