फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने सैफई पहुंच सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
सपा संरक्षक मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में मौजूद वीरसेन यादव व शेखू खान। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का कानपुर देहात जनपद से गहरा जुड़ाव रहा। वह चुनावी जनसभा से लेकर निजी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के घर आते थे।
विज्ञापन

उनके निधन की खबर मिलने पर हर समाजवादी को गहरा दुख पहुंचा। धरती पुत्र को अंतिम विदाई देने के लिए जिले से करीब एक हजार से अधिक कार्यकर्ता व पदाधिकारी सैफई पहुंचे।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सेन यादव, समरथ पाल, पूर्व विधायक मिथलेश कटियार, आरपी कुशवाहा, कमलेश दिवाकर, नरेंद्र पाल सिंह मनु, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव, राजपुर से मनोज यादव, अनवार खां आदि ने सैफई पहुंच कर सपा संरक्षक के पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

सिकंदरा विधान सभा क्षेत्र के लोहिया वाहिनी के उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह यादव 15 अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सैफई पहुंचे और दिवंगत को श्रद्धांजलि दी। संदलपुर क्षेत्र से सपा कार्यकर्ता कबीरुल हसन, प्रधान समउद्दीन, रघुवीर विद्यार्थी, बिल्लू यादव, नइमुदीन, रामनरेश यादव, तारिक मंत्री समेत बीस से अधिक लोगों ने सैफई पहुंच कर नेता जी को अंतिम विदाई दी।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख वेदव्यास निराला भी सैफई पहुंचे। अकबरपुर से शेखू खान भी कार्यकर्ताओं के साथ सैफई पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। राजपुर निवासी सपा के निवर्तमान जिला महासचिव पवन कटियार के नेतृत्व में 50 से अधिक सपा कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इनमें मनोज यादव, अनवार खां, काशिफ खां, तुलाराम कोरी, जावेद पठान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें