बाघपुर चौकी प्रभारी विकल्प चतुर्वेदी और थाने के इंस्पेक्टर क्राइम अब्दुल कलाम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित युवती से घटना की जानकारी ली। पीड़ित को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मामले में छह से ज्यादा महिला और पुरुषों ने मिलकर पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार की सुबह एएसपी राजेश पांडेय भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एएसपी ने थाना पुलिस को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। इंस्पेक्टर क्राइम अब्दुल कलाम ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
पीड़ित के कपड़े हटाते देख ग्रामीणों ने पनपा गुस्सा
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी नरेंद्र की कोल्डड्रिंक की दुकान है। दूसरा आरोपी रामकेश भूसे की खरीद बिक्री का काम करता है। युवती से दुष्कर्म की जानकारी पर राहगीरों व पास पड़ोस की महिलाओं ने उसे कपड़े व खाना दिया। वहीं, मंगलवार की सुबह भी एक आरोपी को युवती के कपड़े हटाते देख ग्रामीणों में गुस्सा पनप गया। तब उन लोगों ने पुलिस को लिखित सूचना दी।
ठेके के पास रहता नशेड़ियों का जमघट, महिलाओं से करते अभद्रता
कल्याणपुर-शिवली रोड पर बैरी सवाई में देशी शराब के ठेके के आसपास नशेडिय़ों का जमघट लगा रहता है। यहां फुटपाथ पर कई दुकानें भी लगने लगी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक नशेड़ी यहां पर लोगों से बदसलूकी के साथ महिलाओं से अभद्रता व छेड़छाड़ करते हैं। हालांकि तिराहे पर शिवली थाने के बाघपुर चौकी की पुलिस की पिकेट रहती है।