फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: पेड़ पर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 14 Jun 2023 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जिस पेड़ के पास रीना का शव लटका मिला, उसी जगह पर तीन बैग मिले। इसमें लहंगा, चुन्नी और साज सज्जा का सामान भी मिला। सभी सामान का परीक्षण कर फोरेंसिक टीम ने मायके पक्ष के लोगों को सौंप दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के तिस्ती गांव में मंगलवार की सुबह एक नवविवाहिता का शव गांव के बाहर पेड़ पर चुनरी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालवालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। मामले में रसूलाबाद थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

घटनास्थल पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। तिस्ती निवासी दिनेश राठौर के बेटे सूरज राठौर की शादी सात जून को रसूलाबाद थाना क्षेत्र के सेऊघुरऊ निवासी स्वर्गीय नाथूराम राठौर की बेटी रीना (18) के साथ हुई थी। आठ जून को रीना विदा होकर ससुराल तिस्ती पहुंची थी। इसके बाद रविवार को चौथी में वह मायके आ गई थी।
जहां से सोमवार को वह फिर पति के साथ ससुराल तिस्ती आई थी। मंगलवार की सुबह रसूलाबाद बिल्हौर वाया तिस्ती मार्ग के किनारे बीएनआरसी इंटर कॉलेज की पुलिया के पास लगे पेड़ पर लोगों ने उसका शव चुनरी के सहारे फंदे से लटका देखा। सूचना पर पहुंचे ससुर दिनेश राठौर ने इसकी जानकारी पुलिस व मायेक पक्ष को दी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे नवविवाहिता के चाचा रामबाबू, भाई शिव सिंह, भाई बबलू और राजू ने दहेज में बाइक व रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल पक्ष पर रीना की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। घटना की जानकारी पर रीना की मां खिलौना, भाई और चाचा सहित अन्य परिजन बिलखते रहे।

घटना के बाद से उसकी सास रामवती, देवर विक्रम, पति सूरज मौके से फरार हैं। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि नवविवाहिता के चाचा रामबाबू की तहरीर पर पति सूरज व अन्य परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घटनास्थल के पास मिले तीन बैग
जिस पेड़ के पास रीना का शव लटका मिला, उसी जगह पर तीन बैग मिले। इसमें लहंगा, चुन्नी और साज सज्जा का सामान भी मिला। सभी सामान का परीक्षण कर फोरेंसिक टीम ने मायके पक्ष के लोगों को सौंप दिया।
विज्ञापन

तीन भाइयों में अकेली बहन थी रीना
रीना राठौर के पिता नाथूराम राठौर की 25 साल मौत हो चुकी थी। नाथूराम के परिवार में पत्नी खिलौना, बेटे शिव सिंह, बबलू, राजू और भाई रामबाबू हैं। रीना सभी भाइयों के बीच अकेली बहन थी। इस वजह से वह सभी की दुलारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें