फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: निगरानी में रखने के बजाय जच्चा-बच्चा को नर्स ने भेज दिया घर, नवजात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। सीएचसी में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को 48 घंटे निगरानी में रखने के बजाय स्टाफ नर्स ने घर भेज दिया। इसके दूसरे दिन शुक्रवार को नवजात की अचानक हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने नर्स पर गलत इंजेक्शन लगाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


रामपुर कसमड़ा गांव निवासी बृजेश सिंह ने बताया कि भतीजे प्रदीप कुमार की पत्नी शिवानी (22) को प्रसव पीड़ा होने पर आशा राजकुमारी के साथ बुधवार की शाम सीएचसी की मैटरनिटी विंग में लेकर पहुंचे थे। वहां शाम करीब 7:00 बजे सामान्य प्रसव से शिवानी को बेटी हुई।

गुरुवार भोर पहर ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने लापरवाही से नवजात को इंजेक्शन लगा दिया। इससे नवजात के बाए हाथ से खून बहने लगा। यह देख नर्स ने एंबुलेंस बुलाकर शिवानी व नवजात को घर भेज दिया।
विज्ञापन


इसके बाद शुक्रवार सुबह नवजात की हालत बिगड़ गई। इस पर नवजात को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां ईएमओ डॉ. रवि प्रकाश सोनी ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने मामले की शिकायत डीएम से करने की बात कही है। इधर, सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नवजात व प्रसूता को 48 घंटे से पहले घर भेजने के मामले में नर्स से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें