फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : पुखरायां में छात्र ने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
किशोर की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
पुखरायां। कस्बे के वार्ड नंबर 13 में शुक्रवार को एक छात्र ने कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर 13 निवासी संतोष कुमार के पुत्र अनीस (17) का शव शुक्रवार को घर के अंदर पंखे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मां अर्चना ने बताया कि शुक्रवार को वह रिश्तेदारी में गई थीं। पुत्री स्नेहा स्कूल गई थी।
पुत्र अनीस घर पर अकेला था। जब वह वापस लौटकर आईं तो घर का मेन गेट अंदर से बंद था। अनीस के मामा बऊआ दीवार फांदकर अंदर गए तो उसका शव फंदे से लटक देखा।
अनीस कस्बे के सरस्वती बाल मंदिर में हाईस्कूल का छात्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छात्र की मौत पर मां अर्चना, बहन स्नेहा समेत अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें