फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गौरीहसनपुर गांव में कच्छा बनियान धारी बदमाशों ने दो घरों से नकदी व जेवर किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। गौरीहसनपुर गांव में शनिवार की रात दो घरों से 70 हजार नकद समेत लाखों के जेवर पार कर दिए गए। इससे पहले कच्छा बनियानधारी बदमाशों ने खेतों में फसल की रखवाली कर रहे किसानों को पीटकर उनकी टार्चें छीन ली।
विज्ञापन


इससे इन घरों में भी बदमाशों की ओर से वारदात को अंजाम देने की आशंका ग्रामीणों ने जताई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वाॅड ने भी जांच की पर बदमाशों का सुराग नहीं लगा सका।

बुधेड़ा गांव निवासी किसान सुभाष ने बताया कि शनिवार की रात वह और विनय खेत में गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे थे। उसी दौरान कच्छा बनियान पहने चार बदमाश आए और उनकी पिटाई कर टार्च छीनकर भाग गए। इसी रात गौरीहसनपुर गांव निवासी अंशू कटियार के घर से लाखों रुपये कीमत के जेवरात और 60 हजार रुपये पार कर दिए गए। अंशू के अनुसार रात में माता-पिता घर के बाहरी कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन


वह, पत्नी आरती व बच्चे के साथ अंदर कमरे में सो रहे था। रविवार की सुबह उसकी नींद खुली, तो बगल के कमरे की कुंडी कटी थी। भीतर सामान बिखरा पड़ा था। घर के पीछे के दरवाजे को किसी ने बाहर से बंद किया था।

इससे लगता है बदमाश पीछे से ही चढ़कर घर में घुसे होंगे। इसके बाद बदमाश गांव के ही प्रदीप कटियार के घर पहुंचे। यहां से बदमाशों ने बक्से की कुंडी को तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और दस हजार रुपये पार कर दिए। घटना की सूचना पर सीओ शिवा सिंह और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

डॉग स्क्वायड ने दोनों घरों के आसपास घूमता रहा लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि किसानों से लूट के बाद कच्छा बनियानधारी बदमाशों ने ही दोनों घरों में वारदात को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि जल्द दोनों मामलों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें